देश में कोरोना के नए मामलों की रफ्तार पर ब्रेक लगा, लेकिन मौतों में कमी नहीं, देखें राज्यवार आंकड़े

देश में कोरोना के नए मामलों की रफ्तार पर ब्रेक लगा, लेकिन मौतों में कमी नहीं, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस ने एक बार फिर हाहाकार मचा दिया है। इस दूसरी लहर में कोरोना आंकड़ों में बहुत तेजी से वृद्धि हुई है। रोज आने वाले संक्रमित मामलों और मौतों के आंकड़े चिंता का विषय है। इस तरह से तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण भारत के कई राज्यों में लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। वहीं, लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू लागू होने के बाद कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। रोजाना आने मामलों में कमी आई है। वहीं दूसरी तरफ कोरोना कहर के बीच ब्लैक फंगस और व्हाइट फंगस ने भी दस्तक दी। अब लोग ब्लैक फंगस से भी संक्रमित हो रहे हैं, जिससे लोगों की चिंता और भी बढ़ गई है। यही नहीं केंद्र सरकार ने देश के राज्यों को ब्लैक फंगस को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है। कई राज्य तो पहले ही ब्लैक फंगस को महामारी भी घोषित कर चुके हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर भारत में तबाही मचा रही है। इस संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। आज कोरोना वायरस के नए मामलों में जहां थोड़ी गिरावट देखने को मिल रही है, वहीं आज सबसे ज्यादा रिकॉर्ड मौतें हुईं हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 2,08,921 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 4,157 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 2,95,955 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 89.66 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 9.19 फीसदी है। मृत्यु दर 1.15 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से नीचे हो गया है। 25 मई को 22,17,320 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 33,34,09,099 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 20,06,62,456 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

ताजा आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 1491 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 130 मरीजों की मौत हुई है। वहीं पिछले 24 घंटों में 3952 संक्रमण मुक्त होने में कामयाब रहे हैं। अब कोरोना के मामलों में गिरावट देखी जा रही है, बुधवार को संक्रमण दर 2 फीसदी से कम दर्ज की गई। वहीं  पिछले 24 घंटों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 1.93 फीसदी रही।  यह 27 मार्च के बाद सबसे कम दर है। मौत का आंकड़ा भी 15 अप्रैल के बाद सबसे कम दर्ज किया गया है, मृत्यु दर घटकर 1.67 फीसदी पर आ गई है। वहीं दिल्ली में रिकवरी रेट 96.98 फीसदी हो गई है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

198023

1400754

10328

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

228

6544

106

अरुणाचल प्रदेश

3323

21575

104

असम

54888

323368

2915

बिहार

35130

655850

4746

चंडीगढ़

4063

54215

714

छत्तीसगढ़

56474

887518

12723

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

431

9657

4

दिल्ली

21739

1374682

23565

गोवा

15706

131244

2460

गुजरात 

62506

722741

9665

हरियाणा

34088

702779

7735

हिमाचल प्रदेश 

23053

157042

2887

जम्मू एंड कश्मीर 

44918

227242

3662

झारखंड

15641

312526

4891

कर्नाटक

424402

2022172

26399

केरल

255788

2132071

7731

लद्दाख

1561

16070

179

लक्षद्वीप

2320

4765

26

मध्य प्रदेश 

48634

713376

7686

महाराष्ट्र 

317038

5218768

90349

मणिपुर

6785

37946

720

मेघालय

7971

22976

502

मिजोरम

2743

8160

34

नागालैंड

4806

15414

315

ओडिशा

98838

612993

2549

पुडुचेरी

15475

81336

1408

पंजाब

53127

481462

13642

राजस्थान

87391

828558

7911

सिक्किम

3370

9904

237

तमिलनाडु

306652

1583504

21340

तेलांगना

38706

518266

3169

त्रिपुरा

8001

39491

473

उत्तराखंड

45568

266758

6020

उत्तर प्रदेश 

69828

1588161

19519

वेस्ट बंगाल

126376

1160928

14674

भारत में कुल मामले

2495591

24350816

311388


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।